नवीनतम
अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस आज
भोपाल[ महामीडिया] आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस 20 दिसंबर को पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विभिन्नताओं वाले लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का प्रयास माना जाता है। आज पूरी दुनिया जब एक परिवार का स्वरूप ग्रहण कर चुकी है ऐसी परिस्थितियों में समाज, देश एवं राष्ट्र की सीमाएं टूट चुकी है क्योंकि आधुनिक काल में मानवीय सभ्यता अपने चरमोत्कर्ष पर है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए विभिन्न राष्ट्रों एवं समुदायों के बीच आपसी समन्वय एवं सामंजस्य का वातावरण वैश्विक विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है जो की आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण से लेकर जेंडर जस्टिस तक के मुद्दों में अंतर्राष्ट्रीय मानववाद की परिकल्पना संपूर्ण मानवीय समाज के एकजुटता के लिए व्यापक फलक को प्रोत्साहन दे रही है। अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता का पर्व मानवाधिकारों का एक व्यापक परिपेक्ष है जो मानवीय जीवन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता है। यही कारण है कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों को उच्चतर फलक प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस अपना एक विशिष्ट योगदान देता है। आज जब पूरी दुनिया में लोग जब अपनी जाति और समाज की बात करते हैं तब वह भूल जाते हैं कि यह दुनिया मानवीय संवेदनाओं से निर्मित है जिसमें जाति, धर्म और राष्ट्र की सीमाएं मानवाधिकारों के दायरे में नहीं आती। इसलिए हमें पूरी दुनिया में मानवतावाद के समर्थक के रूप में देखा एवं माना जाना चाहिए।