म.प्र. के तीन लाख  'म्यूल' खातों की जांच शुरू

म.प्र. के तीन लाख  'म्यूल' खातों की जांच शुरू

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.की साइबर पुलिस को अब तक राज्य में तीन लाख से अधिक म्यूल खातों (ठगी की राशि रखने के लिए फर्जी ढंग से खुलवाए गए खाते) की जानकारी मिली है। अब पुलिस विशेष अभियान चलाकर एक-एक खाते की जांच करने जा रही है। इसमें सबसे पहले यह देखा जाएगा कि जिसके नाम से खाता है वह भी फर्जीवाड़े में शामिल है या उसे गुमराह कर खाता खुलवाया गया है। इसके बाद बैंकों के सहयोग से यह पता किया जाएगा कि कहां से कब कितनी राशि आई और कहां ट्रांसफर की गई। इससे फर्जीवाड़े में शामिल लोगों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जांच में ठगी की राशि म्यूल खातों में डालकर दूसरे देशों तक पहुंचाने का भी पता चलेगा। यह भी जानकारी जुटाई जाएगी कि कहीं इस राशि का उपयोग देशविरोधी गतिविधियों के लिए तो नहीं किया गया है। विदेश में राशि पहुंचाने का संदेह इसलिए भी है कि मप्र से बल्क में खरीदी गई फर्जी सिम थाईलैंड, कंबोडिया सहित दक्षिण-पूर्व के अन्य देशों में होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। 

 

सम्बंधित ख़बरें