
म.प्र. में अवैध उत्खनन के दस हजार से अधिक मामले दर्ज
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में पिछले एक साल में अवैध उत्खनन व परिवहन के 10,956 मामले दर्ज किए गए। म.प्र. में अवैध उत्खनन के 1565, अवैध परिवहन के 8540 और अवैध भंडारण के 851 मामले दर्ज किए गए। इनसे 83 करोड़ 74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अप्रैल 2024 से अब तक दर्ज मामलों में यह स्थिति है। खान और खनिज अधिनियम की धारा 23 सी के अनुसार राज्य सरकारों को अवैध खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने और उनसे संबंधित उद्देश्यों के लिए नियम बनाने की शक्तियां दी गई हैं। अब तक 21 राज्य सरकारों ने अवैध खनन को रोकने के लिए एमएमडीआर अधिनियम नियम बनाए हैं। तदनुसार राज्य सरकारों को अवैध खनन से संबंधित मामलों को सौंपा जाता है।