सीनियर जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे

सीनियर जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले प्रधान न्यायाधीश होंगे

भोपाल [ महामीडिया] प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में सीनियर जस्टिस सूर्यकांत शर्मा के नाम की सिफारिश की थी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद जस्टिस सूर्यकांत शर्मा देश के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। वह अभी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज हैं। जस्टिस सूर्यकांत कई संवैधानिक बेंचों  का हिस्सा रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वह संवैधानिक, मानवाधिकार और प्रशासनिक कानून से जुड़े मामलों को कवर करने वाले हजारों फैसलों में शामिल रहे हैं । जस्टिस सूर्यकांत की यात्रा हरियाणा के हिसार के एक गुमनाम से गांव पेटवाड़ से शुरू हुई थी। उनके पिता शिक्षक थे। 8वीं तक उन्होंने एक गांव के स्कूल में ही पढ़ाई की जहां बैठने के लिए बेंच तक नहीं थी। उन्होंने पहली बार शहर तब देखा जब  वह 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने हिसार के एक छोटे से कस्बे हांसी गए थे। जस्टिस शर्मा ने वर्ष 2011 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से दूरस्थ पाठ्यक्रम के तहत मास्टर ऑफ लॉ अर्थात एल.एल.एम. की उपाधि प्राप्त की है।

सम्बंधित ख़बरें