
शेयर बाज़ार में भारी बढ़त
मुंबई (महामीडिया): सेंसेक्स आज 23 अक्टूबर को 750 अंक चढ़कर 85,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 220 अंक की तेजी है, ये 26,090 के स्तर पर है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। आज के कारोबार में आईटी और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.80% और FMCG इंडेक्स 0.50% ऊपर है