रिलायंस रिटेल ने केल्विनेटर का अधिग्रहण किया

रिलायंस रिटेल ने केल्विनेटर का अधिग्रहण किया

भोपाल [महामीडिया] रिलायंस रिटेल ने आज शुक्रवार को होम अप्लायंसेस कंपनी केल्विनेटर का अधिग्रहण कर लिया है। इस सौदे की राशि को सार्वजनिक नहीं किया गया है। केल्विनेटर एक ऐसा ब्रांड है जो पिछले सौ वर्षों से विश्वास और इनोवेशन का पर्याय रहा है। इसने वैश्विक स्तर पर घरेलू उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक रेफ्रिजरेशन की शुरुआत की थी। भारत में 1970 और 80 के दशक में अपने पॉपुलर टैगलाइन ‘द कूलस्ट वन’ के साथ यह एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन गया था। आज भी इसे उन्नत तकनीक, बेहतर प्रदर्शन, टिकाऊ गुणवत्ता और उत्कृष्ट मूल्य के लिए सराहा जाता है। इसके साथ रिलायंस रिटेल भारत के तेजी से बढ़ते प्रीमियम होम अप्लायंसेज बाजार में तेजी से ग्रोथ हासिल करने को तैयार हो गई है ।

 

सम्बंधित ख़बरें