नवीनतम
सेबी ने 26 व्यक्तियों पर करोड़ों का जुर्माना लगाया
भोपाल [महामीडिया] सेबी ने एसएमई शेयर डीयू डिजिटल ग्लोबल (पूर्व नाम डीयू डिजिटल टेक्नॉलजीज) के शेयर कीमत में कथित हेरफेर के आरोप में 26 व्यक्तियों को बाजार में प्रवेश से रोक दिया है। बाजार नियामक ने अर्जित 98.78 लाख रुपये के अवैध लाभ वापस करने का निर्देश दिया है और इन व्यक्तियों पर 1.85 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। शेयर की कीमत में भारी वृद्धि के बाद उल्लंघन की आशंका के चलते बाजार नियामक ने मामले की जांच की थी।सेबी ने पाया कि कुछ जुड़े हुए ट्रेडरों के एक समूह ने धोखाधड़ी वाली व्यापारिक रणनीतियों का इस्तेमाल किया था जिससे शेयर की कीमत और वॉल्यूम में कृत्रिम वृद्धि हुई थी। सेबी की जांच में यह भी सामने आया कि इनमें से कुछ व्यक्तियों को नियामक द्वारा पहले के आदेशों में भी दंडित किया जा चुका है।