आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार
भोपाल [महामीडिया] भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार चार लोगों में से दो पूर्व आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कर्मचारी हैं और दो निजी व्यक्ति हैं जो एक साझेदारी फर्म के मालिक हैं । यह गिरफ्तारी मंगलवार रात को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के तहत की गई है। हरियाणा में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 590 करोड़ घोटाले में रिभव, अभिषेक सिंगला, अभय और स्वाति को गिरफ्तार किया गया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में भारत सरकार की बड़ी स्टेक होल्डिंग है। सरकार के पास 666,570,000 शेयर्स हैं। इसी तरह से एलआईसी जिसके पास बैंक के 202,369,591 स्टॉक्स है उसे 340 करोड़ रुपये का झटका लगा ।आईडीएफसी फर्स्ट बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक है जिसकी स्थापना 18 दिसंबर 2018 को आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय से हुई थी।