अहमदाबाद में प्रवर्तन निदेशालय के नौ स्थानों पर छापे

अहमदाबाद में प्रवर्तन निदेशालय के नौ स्थानों पर छापे

भोपाल [महामीडिया]अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत अहमदाबाद में अनास ग्रुप और इसके साझेदारों से जुड़े परिसरों पर नौ स्थानों पर छापेमारी कीगई है । जब्त की गई राशि में भारतीय मुद्रा में 1.01 करोड़ रुपये, विदेशी मुद्रा जिसका मूल्य लगभग 33.34 लाख रुपये के बराबर है विदेशी चिन्हों वाले 16 सोने की सलाखें जिनका वजन लगभग 1.6 किलो है (लगभग 2.5 करोड़ रुपये का बाज़ार मूल्य), और 168 चांदी की सलाखें जिनका वजन लगभग 80 किलो है (लगभग 2 करोड़ रुपये का बाज़ार मूल्य) शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न आपराधिक दस्तावेज भी जब्त किए गए जो दुबई में अनस ग्रुप के के सदस्यों की विदेशी संपत्तियों को दर्शाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें