
सेंसेक्स में 300 अंको की उछाल
मुंबई (महामीडिया): हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 82,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की तेजी है, ये 25,200 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी, 11 में गिरावट है। महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है। एशियन पेंट्स, टाइटन और स्टेट बैंक के शेयर्स गिरे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी, 16 में गिरावट है। ऑटो, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयरों में तेजी है। FMCG, IT और PSU बैंक में गिरावट है।