
कंबोडिया के हवाई हमले में 11 थाई लोग मरे
मुंबई [महामीडिया ] थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इससे पहले दोनों देशों के सैनिकों ने आज गुरुवार सुबह सीमा के पास एक-दूसरे पर फायरिंग की। थाई सेना ने कहा इस गोलीबारी में 11 थाई लोगों की मौत हो गई हैं जबकि 14 घायल हुए हैं। कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि थाई सैनिकों ने पहले गोली चलाई। जबकि थाईलैंड की सेना ने कहा कि कंबोडिया ने सेना भेजने से पहले एक ड्रोन तैनात किया था इसके बाद तोप और लंबी दूरी केरॉकेटों से गोलीबारी शुरू कर दी थी।यह गोलीबारी थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के प्राचीन प्रसात ता मुएन थॉम मंदिर के पास हुई है।