शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के सात लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के सात लाख करोड़ डूबे

मुंबई [महामीडिया] आज शुक्रवार 25 जुलाई को सेंसेक्स 721 अंक गिरकर 81,463 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 225 अंक की गिरावट रही। भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा। 'ब्लैक फ्राइडे' के रूप में याद किया जाने वाला दिन निवेशकों के लिए भारी नुकसान लेकर आया। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स में जोरदार गिरावट दर्ज की गई । निवेशकों की दौलत सिर्फ दो दिनों में ₹7 लाख करोड़ से अधिक घट गई है क्योंकि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 23 जुलाई के ₹460.35 लाख करोड़ से घटकर लगभग ₹453 लाख करोड़ रह गया है। 

सम्बंधित ख़बरें