म.प्र. में भारी वर्षा से नदी-नाले उफान पर

म.प्र. में भारी वर्षा से नदी-नाले उफान पर

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में लगातार हो रही बारिश और गुरुवार-शुक्रवार को कई क्षेत्रों में हुई भारी वर्षा से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अशोकनगर में चंदरी के पास पुल डूबने से आवागमन बंद करना पड़ा है। हरदा में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट जारी किया है। विंध्य-महाकोशल के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। शहरों-कस्बों तक में जलभराव की स्थिति है बैतूल में भी सतपुड़ा जलाशय में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने शुक्रवार को सात गेट तीन-तीन फीट की ऊंचाई तक खोल दिए हैं। इन गेटों से 17500 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। अशोकनगर जिले के चंदेरी के पास मप्र व उप्र की सीमा पर स्थित राजघाट बांध में शुक्रवार दोपहर जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते डैम के 12 गेट खोल दिए गए। इससे लगभग 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से राजघाट के समीप मप्र-उप्र को जोड़ने वाला पुल डूब गया। पुल पर करीब आठ फीट तक पानी भर गया है। इससे दोनों राज्यों के बीच यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। हरदा में लगातार हो रही वर्षा और तवा बांध से पानी छोड़ने के कारण नर्मदा में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

 

सम्बंधित ख़बरें