थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध में अब तक 33 लोग मरे

थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध में अब तक 33 लोग मरे

मुंबई [महामीडिया ] थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद पर शुरू हुई जंग आज तीसरे दिन भी जारी है। दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं जिससे सीमावर्ती इलाकों में तनाव बरकरार है। इस संघर्ष में अब तक कुल 33 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 130 लोग घायल हुए हैं। इस युद्ध ने दोनों देशों में भारी जान-माल का नुकसान किया है।थाईलैंड में अब तक 20 लोगों की मौत हुई है जिनमें 1 सैनिक और 19 नागरिक शामिल हैं। कंबोडिया में अब तक 13 लोगों ने अपनी जान गंवाई है जिनमें 5 सैनिक और 8 नागरिक शामिल हैं। संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। थाईलैंड में सीमा के पास के इलाकों में रह रहे करीब 1 लाख 30 हज़ार लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। इन विस्थापितों के लिए 300 से ज़्यादा शेल्टर्स की व्यवस्था की गई है। वहीं कंबोडिया के भी करीब 35,000 लोगों को सीमा के पास अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें