न्यायपालिका के विकेंद्रीकरण का सुझाव

न्यायपालिका के विकेंद्रीकरण का सुझाव

अमरावती [ महा मीडिया]  मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई  ने जनता के घर-द्वार तक न्याय पहुंचाने के लिए न्यायपालिका के विकेंद्रीकरण का सुझाव दिया है। वह अपने पैतृक जिले अमरावती के दरियापुर कस्बे में कोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पूर्वी महाराष्ट्र में अपने गृह जिले अमरावती के दरियापुर कस्बे में एक अदालत भवन का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक अवसंरचना समिति के प्रमुख के रूप में उन्होंने नए तालुका और जिला स्तरीय अदालतों की स्थापना का एक मॉडल तैयार किया था। उन्होंने कहा ‘‘यह (उनके प्रस्ताव पर काम) हो रहा है लेकिन अदालतों और सरकार में लालफीताशाही एक जैसी है।’’ मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके पूर्ववर्ती एकनाथ शिंदे (जून 2022-नवंबर 2024) और उद्धव ठाकरे (नवंबर 2019-जून 2022) न्यायिक बुनियादी ढांचे के कार्यों के बारे में सकारात्मक रहे हैं और पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें