चीनी लोगों के लिए भारतीय पर्यटक वीजा शुरू

चीनी लोगों के लिए भारतीय पर्यटक वीजा शुरू

भोपाल [महामीडिया]  भारत ने लगभग पांच वर्षों के बाद चीन से आने वाले लोगों को फिर से पर्यटक वीजा देना शुरू कर दिया है। चीन ने मार्च में भारतीय पर्यटकों को यात्रा करने की अनुमति दी थी जब दोनों देशों ने सीधे उड़ानें फिर से शुरू करने पर सहमति की थी। अब भारत के इस निर्णय को रिश्तों में सुधार और दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। 2011 में लगभग 1.4 लाख चीनी पर्यटक भारत आए थे और यह संख्या अधिकांश वर्षों में बढ़ती रही है। भारत सरकार ने चीनी नागरिकों को पर्यटक वीज़ा देना फिर से शुरू कर दिया है । इस फैसले के साथ दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें