भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च

भारत की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च

मुंबई [महामीडिया ] JSW MG मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक कन्वर्टिबल रोडस्टर कार साइबरस्टर लॉन्च कर दिया है। यह भारत की पहली फुली-इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगी। साइबरस्टर 3.2 सेकेंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है वहीं फुल चार्ज पर इसकी रेंज 520km होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 75 लाख है। MG साइबरस्टर का सीधा मुकाबला किसी से नहीं है लेकिन यह BMW Z4 के मुकाबले एक अच्छा इलेक्ट्रिक ऑप्शन साबित हो सकती है। यह MG के ज्यादा प्रीमियम सिलेक्ट पोर्टफोलियो के तहत आने वाली दूसरी कार है।

सम्बंधित ख़बरें