थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लगातार दूसरे दिन संघर्ष

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लगातार दूसरे दिन संघर्ष

मुंबई [महामीडिया ] थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहा संघर्ष दूसरे दिन भी जारी है। आज शुक्रवार सुबह दोनों देशों के सैनिकों ने बॉर्डर पर फायरिंग की है। थाई सरकार ने आज  बताया कि 1 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने के लिए मजबूर हो चुके हैं। अब तक थाईलैंड के 16 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 46 लोग घायल हुए हैं। अभी तक कंबोडिया की तरफ से मृतकों या घायलों की कोई आधिकारिक संख्या नहीं बताई गई है। विवाद की वजह 900 साल पुराना शिव मंदिर (प्रासात ता मुएन थोम) है। थाई सेना का कहना है कि उसने बातचीत के जरिए तनाव कम करने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो सुबह 8:20 बजे भारी गोलीबारी शुरू हो गई।

सम्बंधित ख़बरें