नवीनतम
म.प्र. के मक्का उत्पादन में 22.प्रतिशत की गिरावट
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में मक्का के भाव में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई जहाँ मासिक और वार्षिक दोनों आधारों पर तेजी से गिरावट देखने को मिली। मध्यप्रदेश में अक्टूबर 2025 का थोक मक्का मूल्य 1,579.89 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। यह सितंबर 2025 के 1,703.61 रुपये से कम है और अक्टूबर 2024 के 2,041.51 रुपये की तुलना में बहुत नीचे है। वार्षिक आधार पर इसमें 22.6 प्रतिशत की गिरावट है जो सभी राज्यों में सबसे अधिक है। राज्य में गिरावट का मुख्य कारणनिर्यात से कमजोर संकेत और प्रोसेसिंग उद्योगों की सतर्क खरीद मानी जा रही है। मध्यप्रदेश मक्का उत्पादन का प्रमुख केंद्र है इसलिए यहाँ की मूल्य गिरावट से आसपास के राज्यों में भी बाजार के रुझानों पर असर पड़ रहा है।