अमेरिका के खतरनाक अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल

अमेरिका के खतरनाक अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल

भोपाल [महामीडिया] अमेरिका ने अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्सफ़ोर्समेंट  द्वारा गिरफ्तार किए गए 'सबसे खराब' आपराधिक विदेशी नागरिकों की एक सूची जारी की है। जारी सूची में 89 गिरफ्तार भारतीय नागरिकों का नाम है इसमें  21 गुजराती हैं । इन सभी को मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी, पहचान की चोरी और अन्य वित्तीय अपराधों, नाबालिगों से संबंधित यौन अपराधों, मादक पदार्थों की तस्करी, घरेलू हिंसा, डकैती और चोरी की संपत्ति के कारोबार के लिए पकड़ा गया है। जिनमें अवि पटेल, बृजेशकुमार पटेल और सागरकुमार पटेल शामिल हैं को मनी लॉन्ड्रिंग या धोखाधड़ी के मामलों में दोषी ठहराया गया हैं। ऐसे अपराध अक्सर नेटवर्क के माध्यम से संचालित होते हैं जो आप्रवासन की खामियों, नकली पहचान और म्युल खातों का उपयोग करके अवैध धन का लेन-देन करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें