नवीनतम
कंबोडिया में दो सौ से अधिक अवैध केंद्र पकड़े गए
भोपाल [महामीडिया] कंबोडिया में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन ठगी चल रही थी। हजारों लोग इमारतों में बैठकर अलग अलग देशों के लोगों को फोन और इंटरनेट के जरिए ठग रहे थे। अब सरकार ने इन ठिकानों पर छापा मारकर करीब 200 ऐसे सेंटर बंद कर दिए हैं। कई बड़े सरगना पकड़े गए हैं और हजारों लोगों को देश से बाहर भेजा गया है। छापे के दौरान एक जगह ऐसा कमरा मिला जिसे पुलिस स्टेशन की तरह बनाया गया था। वहां गांधी की फोटो और भारत से जुड़े निशान लगाए गए थे। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि सामने वाले व्यक्ति को लगे कि वह सच में भारत की पुलिस या किसी सरकारी अधिकारी से बात कर रहा है।