लोकप्रिय समाचार वाचिका सरला नहीं रहीं

लोकप्रिय समाचार वाचिका सरला नहीं रहीं

भोपाल [महामीडिया] दूरदर्शन की सबसे लोकप्रिय न्यूज रीडर्स में एक रहीं सरला माहेश्वरी अब हमारे बीच नहीं रहीं उन्होंने आज 71 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा।सरला माहेश्वरी के निधन की खबर से दर्शकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।
सरला माहेश्वरी ने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन समाचार एंकर के रूप में सेवा दी थी और एक लोकप्रिय प्रस्तुतकर्ता के रूप में उन्हें जाना और पहचाना जाता था। सरला माहेश्वरी जी को हमारी पीढ़ी ही नहीं, बल्कि उसके बाद की पीढ़ियों ने भी दूरदर्शन पर बेहद सौम्य, गरिमामय और विश्वसनीय अंदाज़ में समाचार पढ़ते हुए देखा और सुना। उनकी आवाज़ और प्रस्तुति में एक अलग ही शांति और भरोसा होता था जो दर्शकों को सहज ही अपनी ओर खींच लेता था।

सम्बंधित ख़बरें