नवीनतम
कुंभ संक्रांति पर्व कल
भोपाल [महामीडिया] कल शुक्रवार 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति है। इस शुभ अवसर पर शिववास योग समेत कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में सूर्य देव की पूजा करने से साधक को अक्षय फल मिलेगा। वहीं, कुंभ संक्रांति पर 52 मिनट का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। कुंभ संक्रांति के दिन प्रातः काल में 52 मिनट का दुर्लभ संयोग है। यह संयोग ब्रह्म मुहूर्त का है। ब्रह्म मुहूर्त का संयोग सुबह 05 बजकर 18 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 10 मिनट तक है। इस दौरान गंगा स्नान कर आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा करने से आरोग्यता का वरदान प्राप्त होगा। साथ ही सूर्य देव की कृपा से मनचाही मुराद पूरी होगी।