भारत फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा
भोपाल [महामीडिया] भारत ने फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के शुरुआती प्रस्ताव को अनुमति दे दी है। यह अनुमति फिलहाल प्रारंभिक चरण की है और अब कमर्शियल व टेक्निकल शर्तों पर विस्तृत बातचीत का रास्ता खुल गया है। भारतीय वायुसेना की फाइटर स्क्वाड्रन संख्या हाल के महीनों में घटकर 29 रह गई है जबकि स्वीकृत संख्या 42 है। वायुसेना का पुराना 'वर्कहॉर्स' MiG-21 सितंबर में रिटायर हो चुका है। इसके अलावा MiG-29 के शुरुआती वेरिएंट, एंग्लो-फ्रेंच जगुआर और फ्रेंच मिराज 2000 भी आने वाले वर्षों में चरणबद्ध तरीके से सेवा से बाहर होने वाले हैं। ऐसे में नए मल्टीरोल फाइटर जेट की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।