आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनेगा

आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनेगा

आगरा [महामीडिया] महाराष्ट्र सरकार ने एक गवर्नमेंट रेजोल्यूशन जारी किया। अब महाराष्ट्र सरकार उत्तर प्रदेश के आगरा की उस जगह (कोठी मीना बाजार) को खरीदेगी जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को मुगलों ने नजरबंद किया था। यहां म्यूजियम बनाने की तैयारी है। हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस स्मारक की घोषणा की थी । यह स्मारक मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी की साहसिक आगरा से पलायन गाथा को दर्शाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इस ऐतिहासिक वीरता से परिचित हो सकें।

सम्बंधित ख़बरें