झारखंड में जंगली हाथी ने सात लोगों को कुचला

झारखंड में जंगली हाथी ने सात लोगों को कुचला

चाईबासा [महामीडिया]  चाईबासा जिले के नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है प्रशासन ने मुआवजे व सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित ख़बरें