म.प्र. के कल्याणपुर में सबसे अधिक ठंडी

म.प्र. के कल्याणपुर में सबसे अधिक ठंडी

भोपाल [महामीडिया] पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में ठंडी बढ़ गई है। म.प्र. के शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। सीहोर, छिंदवाड़ा, मुरैना में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं।वहीं कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोजाना 2 से 6 घंटे लेट हो रही हैं। राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। गुरुवार को 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है।उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इनमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश, रुद्रप्रयाग का केदारनाथ और उत्तरकाशी का यमुनोत्री धाम शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें