विश्व हिंदी दिवस आज  

विश्व हिंदी दिवस आज  

भोपाल [ महामीडिया] पूरी दुनिया में 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। पूरी दुनिया में हिंदी दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य हिंदी के प्रचार प्रसार को न केवल बढ़ावा देना बल्कि अन्य भाषाओं के समांतर खड़ा करना है। मातृभाषा हिंदी होने का कारण हिंदी के प्रति समर्पण और भाषा को समृद्ध करने की जीजिविषा को कभी किसी की कमजोरी नहीं समझना चाहिए। समस्त भाषाओं के प्रति सम्मान की भावना, हिंदी की एक परंपरा है। जिसे हमें सकारात्मक रूप से लेना चाहिए आंग्ल भाषा का कार्यकारी ज्ञान कई हिंदी भाषियों को शिखर तक ले जाने में अपना योगदान दिया है। इसलिए कभी भी हमें अपनी भाषा को कम नहीं समझना चाहिए और ना ही आंकना चाहिए। यह सच है कि आंग्ल भाषा के प्रति कभी भी नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए।भाषाओं की समृद्धि भाषाओं की जानकारों से निर्मित होती है, हमें कभी भी यह नहीं भूलना चाहिए।"

सम्बंधित ख़बरें