अमेरिका ने रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंधों से जुड़े बिल को मंजूरी दी

अमेरिका ने रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंधों से जुड़े बिल को मंजूरी दी

मुंबई [महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के विरुद्ध कड़े प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों खासकर भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है।ट्रम्प ने संसद में बिल को पेश करने के लिए हरी झंडी दे दी। यह बिल पिछले कई महीनों से तैयार किया जा रहा था। इसे अगले हफ्ते संसद में वोटिंग के लिए लाया जा सकता है। इस बिल का नाम 'सेंक्शनिंग ऑफ रशिया एक्ट 2025' है। इसका मकसद उन देशों पर दबाव बनाना है जो यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि इससे रूस को युद्ध लड़ने में मदद मिल रही है।

सम्बंधित ख़बरें