
शेयर बाजार आज 250 अंकों की बढ़त पर
भोपाल [महामीडिया] आखिरी कारोबार दिन आज शुक्रवार 23 मई को सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है।सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है जबकि 10 में गिरावट है। इंफोसिस जोमैटो के शेयर 1% चढ़े हैं। सनफार्मा करीब 5% गिरा है। महिंद्रा, एयरटेल और ICICI बैंक में भी मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है।