
भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब का विधायक गिरफ्तार
भोपाल [महामीडिया] पंजाब में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। जिस वक्त विजिलेंस टीम पहुंची विधायक अरोड़ा कहीं जा रहे थे।