शेयर बाजार साढ़े सात सौ से अधिक अंकों की बढत पर बंद

शेयर बाजार साढ़े सात सौ से अधिक अंकों की बढत पर बंद

मुंबई [महामीडिया] आखिरी कारोबार दिन आज शुक्रवार, 23 मई को सेंसेक्स 769 अंक चढ़कर 81,721 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 243 अंक की तेजी रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान  पर बंद हुए। सिर्फ सन फार्मा (1.84% गिरावट) और भारती एयरटेल (0.19% गिरावट) में गिरावट दर्ज की गई। बाकी सभी शेयरों में मज़बूत खरीदारी देखने को मिली। इनमें एटर्नल,  आईटीसी, बजाज फिनसर्व और नेस्ले इंडिया में 3.51% से लेकर 1.83% तक की बढ़त रही। कारोबार बंद होने के समय दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी  हरे रंग के निशान पर थे।

सम्बंधित ख़बरें