प्रमुख कृषि फसलों का अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी

प्रमुख कृषि फसलों का अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी

भोपाल [महामीडिया] कृषि मंत्रालय ने वर्ष 2025–26 के लिए प्रमुख कृषि फसलों (खरीफ और रबी) के द्वितीय अग्रिम उत्पादन अनुमान जारी किए हैं।  देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 3,486 लाख मीट्रिक टन रहने का अनुमान है। इसमें खरीफ खाद्यान्न उत्पादन 1741.44 लाख मीट्रिक टन और रबी खाद्यान्न उत्पादन 1745.13  लाख मीट्रिक टन एलएमटी आंका गया है। इन द्वितीय अग्रिम अनुमानों में खरीफ और रबी मौसम की फसलें शामिल हैं जबकि ग्रीष्मकालीन फसलों को तीसरे अग्रिम अनुमान में जोड़ा जाएगा।चावल के उत्पादन के मामले में भी वृद्धि का अनुमान है। खरीफ धान का उत्पादन 1239.28 एलएमटी आंका गया है जो वर्ष 2024–25 के 1227.72 एलएमटी से लगभग 11.56 एलएमटी अधिक है। वहीं रबी धान का उत्पादन 167.20 एलएमटी रहने का अनुमान है।गेहूं उत्पादन 1202.10 एलएमटी रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष के 1179.45 एलएमटी से लगभग 22.65 एलएमटी अधिक है।

सम्बंधित ख़बरें