म.प्र.में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप्प
भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में 2 दिन से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप्प है। इस वजह से सबसे ज्यादा संकट होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्रीज पर आया है। जिन घरों में शादी है वह टेंशन में हैं। कैटरर्स का कहना है कि यह इमरजेंसी जैसी स्थिति है जिन घरों में शादी है वह कैसे होंगी ? अकेले भोपाल में ही 20 दिन में एक हजार से ज्यादा शादियां हैं।होटल, रेस्टॉरेंट कारोबार और शादियों के अलावा सोना-चांदी आभूषण बनाने वाले कारीगरों और रेहड़ी पर भी संकट खड़ा हो गया है।