नवीनतम
इजराइल ने ईरान के 8000 घरों को निशाना बनाया
भोपाल [महा मीडिया] अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। इस युद्ध में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं जबकि 7 सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। ईरान में हुए हमलों में करीब 8000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। देश में करीब 9600 सिविलियन इलाकों को निशाना बनाया गया। इनमें घरों के अलावा बाजार, अस्पताल, मेडिसिन सेंटर्स और स्कूल भी शामिल हैं। ईरान ने इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए हैं। हाइफा, यरुशलम और तेल अवीव को निशाना बनाया गया।