शेयर बाजार आज गिरावट पर
मुंबई [महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 11 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 400 अंक की गिरावट के साथ 77,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। आज बैंकिंग और FMCG शेयर्स में गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 0.25% गिरकर 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अमेरिकी तेल भी 83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।