एअर इंडिया विमान की तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग

एअर इंडिया विमान की तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली में आपातकालीन लैंडिंग

मुंबई [महामीडिया] एअर इंडिया के एक विमान को टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही वापस दिल्ली में लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान को दिल्ली से मुंबई जाना था।सोमवार को दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को टेक ऑफ के बाद एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके बाद विमान ने दिल्ली में वापस लैंडिंग की। दिल्ली में विमान की लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। सभी को विमान से नीचे उतारा गया है और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें