आज अंबेडकर जयंती 

आज अंबेडकर जयंती 

भोपाल [ महामीडिया] प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है. बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, वर्ष 1891 में मध्य प्रदेश के महू में हुआ था. इनके पिता का नाम रामजी वल्द मालोजी सकपाल और मां का नाम भीमाबाई सकपाल था. अंबेडकर जयंती के खास मौके पर भारतीय कानून और संविधान में डॉ. भीमराव द्वारा दिए गए योगदान के लिए उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि दी जाती है. संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का व्यक्तित्व बहुत महान था. समाज में परिवर्तन लाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. दलितों के लिए वे किसी भगवान से कम नहीं हैं. अंबेडकर जयंती को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है. 

सम्बंधित ख़बरें