नवीनतम
अमेरिका गरीब देशों के शरणार्थियों पर प्रतिबंध लगाएगा
मुंबई [महामीडिया] अमेरिका आर्थिक रूप से कमजोर देश से आने वाली हर तरह की अप्रवासन को हमेशा के लिए रोकने जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी अप्रवासन नीति को और ज्यादा कड़ा करने का वादा किया। ट्रम्प ने कहा कि अप्रवासन नीतियां अमेरिका की उपलब्धियों को कमजोर कर रही हैं और कई लोगों के जीवन को बिगाड़ रही हैं। ट्रम्प ने कहा जो लोग अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं हैं या जो हमारे देश से सच्चा प्यार नहीं करते उन्हें भी हटाया जाएगा। यह बयान दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर एक अफगान नागरिक के गोली चलाने की घटना के बाद आया है।