मोदी का उडुपी में रोड शो

मोदी का उडुपी में रोड शो

उडुपी [महामीडिया] प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को कर्नाटक पहुंचे और यहां उन्होंने उडुपी में रोड शो किया। हजारों लोग सड़कों पर खड़े नजर आए जो काफिले के गुजरने पर खुशी मना रहे थे। जुलूस का रास्ता भगवा झंडों, झंडियों और बैरिकेड्स से ढका हुआ हैं। प्रधान मंत्री  मोदी 14 साल बाद उडुपी पहुंचे हैं। इससे पहले वह उडुपी तब आए थे जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए तीन व्यूइंग पॉइंट बनाए गए हैं। पांच किलोमीटर के दायरे में दुकानें और कमर्शियल जगहें बंद कर दी गई हैं। इसके बाद मोदी श्री कृष्ण मठ पहुंचे जहाँ वह गीता पाठ करेंगे। यह एक भक्ति सभा है जिसमें करीब एक लाख लोग एक साथ श्रीमद्भगवद गीता का पाठ करेंगे। जिनमें  विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक शामिल होंगे जो एक स्वर में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करेंगे। इस दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और मंत्री बृहति सुरेश भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

सम्बंधित ख़बरें