दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण

दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा का अनावरण

मुंबई [महामीडिया] गोवा के शांत, हरियाली से भरे गांव में इन दिनों एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है । समुद्र की तेज़ हवा और प्राचीन मठ की दिव्य शांति के बीच भगवान श्रीराम की ऐसी प्रतिमा खड़ी हो चुकी है जिसे देखने भर से भक्ति और गर्व का एहसास होता है। पूरे 77 फीट ऊंची यह भव्य कांस्य प्रतिमा न सिर्फ गोवा की पहचान बदलने जा रही है बल्कि दुनिया भर के राम भक्तों के लिए एक नया तीर्थ स्थल भी बन सकती है। यह आयोजन सिर्फ एक प्रतिमा का लोकार्पण नहीं बल्कि 550 साल पुरानी मठ परंपरा के गौरव का उत्सव है जो आध्यात्मिक ऊर्जा को एक नई दिशा देगा। यह प्रतिमा 77 फीट ऊंची है और यह दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की कांस्य प्रतिमा होगी। प्रतिमा को मशहूर शिल्पकार राम सुतार ने तैयार किया है जिन्होंने गुजरात स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को भी डिजाइन किया था। इस अद्वितीय प्रतिमा का अनावरण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसी पल का साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु गोवा पहुंच चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें