कालाष्टमी पर्व नौ अप्रैल को
भोपाल [महामीडिया] कालाष्टमी प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आने वाला एक हिंदू त्यौहार है जोकि भगवान शिव के ही एक रौद्र रूप भगवान भैरव को समर्पित है। प्रत्येक माह में आने के कारण यह त्यौहार एक वर्ष में कुल 12 बार तथा अधिक मास की स्थिति में 13 बार मनाया जाता है। काल भैरव को पूजे जाने के कारण इसे काल भैरव अष्टमी अथवा भैरव अष्टमी भी कहा जाता है। वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 9 अप्रैल 2026 को रात 09 बजकर 18 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 10 अप्रैल को रात 11 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में निशा काल को देखते हुए कालाष्टमी का व्रत 9 अप्रैल दिन गुरुवार को रखा जाएगा।