मानसून में एक साथ पाँच सिस्टम की रुकावट
भोपाल [ महामीडिया] मानसून 15 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है लेकिन 8 जून से तेलंगाना में अटका हुआ है। 11 दिन हो गए हैं यह आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे यह राज्य बारिश के लिए तरस रहे हैं। 7 में 60% तक कमी रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह एक ही समय पर 5 अलग-अलग सिस्टम एक्टिव होना है। जैसे अरब सागर से तेज नमी वाली हवाएं नहीं आ रहीं और दक्षिण से बादल उत्तर की ओर नहीं बढ़ रहे हैं।