16 दवाईओं के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबन्ध

16 दवाईओं के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबन्ध

भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। मंत्रालय ने 16 निश्चित खुराक संयोजन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इस संबंध में औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत अधिसूचना जारी की गई है। प्रतिबंधित दवाओं का उत्पादन बिक्री, वितरण और आपूर्ति पूरे देश में अब प्रतिबंधित रहेगी। सभी राज्य औषधि नियंत्रकों और संबंधित नियामक एजेंसियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जनहित और मरीजों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाए गए हैं

 

सम्बंधित ख़बरें