भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पंहुची
भोपाल [ महामीडिया]
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशंस कप के सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत रही। भारत की ओर से नवनीत कौर और दीपिका ने दो-दो गोल किए। वहीं नेहा और रुतुजा दादासो पिसाल ने एक-एक गोल किया ।भारतीय टीम ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और छठे मिनट में नवनीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान सलीमा टेटे के शानदार मूव पर नवनीत ने दूसरा गोल किया।दीपिका ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 4-0 कर दी। दूसरे हाफ में नेहा और रुतुजा ने भी गोल कर स्कोर 6-0 तक पहुंचा दिया है।