राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनेगी

राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनेगी

भोपाल [ महामीडिया] 

पर्दे पर अब देश के सबसे बड़े प्रेरणाश्रोतों की कहानी दिखने वाली है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संघर्ष और जीवन यात्रा पर एक बड़ी डॉक्यूमेंट्री बनाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म एक साधारण पार्षद से देश की राष्ट्रपति बनने तक के उनके अनसुने सफर को दुनिया के सामने लाएगा। यह  डॉक्यूमेंट्री सिर्फ एक राजनीतिक सफरनामा या उनके राष्ट्रपति बनने की कहानी नहीं होगी। बल्कि इसमें द्रौपदी मुर्मू के जीवन के उन काले पन्नों और व्यक्तिगत त्रासदियों को दिखाया जाएगा जिनसे जूझकर वो यहां तक पहुंची हैं। एक साधारण महिला ने कैसे अपने जीवन में गहरे व्यक्तिगत दुखों को झेला, फिर भी समाज सेवा के रास्ते को नहीं छोड़ा यह इसका मुख्य आकर्षण होगा। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने के ऐतिहासिक सफर काे दिखाया जायेगा ।

सम्बंधित ख़बरें