राष्ट्रपति मुर्मू का 67वां जन्मदिन आज
भोपाल [ महामीडिया]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज है । भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के ऊपरबेड़ा गाँव में एक संताली आदिवासी परिवार में हुआ था । आज 20 जून को उनका 67वां जन्मदिन है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश-विदेश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।