भोपाल और धार जिले में बारिश
भोपाल [ महामीडिया] आज शनिवार दोपहर भोपाल और धार जिले में बारिश हुई। धार जिले में लंबे इंतजार के बाद शनिवार दोपहर करीब 12:20 बजे धार शहर में बारिश का दौर शुरू हुआ जो लगातार जारी रहा। इस वर्षा ने न केवल भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई बल्कि जिले के किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आयी । जबकि मौसम विभाग ने विदिशा, राजगढ़, गुना और रायसेन में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया था ।