असंगठित कामगारों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी
भोपाल [ महामीडिया]
असंगठित कामगारों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। पिछले 3 वर्षों में पंजीकृत कामगारों में उनकी उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।वित्त वर्ष 2026 में हुए पंजीकरणों में 68.78 महिलाओं ने कराए जो वित्त वर्ष 2023 के 52.38 प्रतिशत से काफी अधिक है। 2024-25 में पंजीकरण में महिलाओं की भागीदारी 68.05 प्रतिशत थी।आंकड़ों से संकेत मिलता है कि पंजीकरण में महिलाओं की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में महिलाओं का पंजीकरण कुल पंजीकरणों के आधे से कुछ अधिक था वहीं वित्त वर्ष 2026 तक उनकी हिस्सेदारी दो-तिहाई से अधिक हो गई है।