तेल विपणन कंपनियों का घाटा बाईस हजार करोड़ के पार
भोपाल [ महामीडिया]
भारतीय तेल विपणन कंपनियों को बाजार दरों से नीचे रसोई गैस बेचने पर 22,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एलपीजी की कुल खपत में घरेलू रसोई गैस का हिस्सा 87 प्रतिशत है। इसकी वजह से एलपीजी खरीद पर बढ़े खर्च के कारण कंपनियों के घाटे में तेज वृद्धि हुई है क्योंकि ईंधन की महंगाई दर कम रखने के लिए खुदरा कीमत में उतनी वृद्धि नहीं की गई। दिल्ली में प्रति सिलिंडर घाटा मई में घरेलू सिलिंडर के मामले में बढ़कर 651 रुपये हो गया जो खरीद लागत और बिक्री के मूल्य के अंतर को दिखाता है। वहीं वाणिज्यिक सिलिंडर की खुदरा कीमत खरीद लागत के बराबर रही है।